खैरागढ़/छुईखदान. थाना छुईखदान पुलिस ने क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 28 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 12 हजार 410 रुपये नकद, ताश की 52 पत्ती, प्लास्टिक की बोरी और अधजली मोमबत्तियां जब्त की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत सात अपराध दर्ज किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 9 नवंबर को मुखबिर से मिली सूचनाओं के आधार पर अलग-अलग गांवों में छापेमारी की गई।
सात स्थानों पर पुलिस की दबिश, 28 आरोपी पकड़ाए
पहली कार्रवाई ग्राम कोटरा के नया तालाब के पास की गई। यहां से महेन्द्र जंघेल (37), संतोष जंघेल (46), प्रकाश जंघेल (58) और दिनेश जंघेल (36) को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 1100 रुपये और ताश की 52 पत्ती जब्त की गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 430/2026 दर्ज किया गया।
दूसरी कार्रवाई ग्राम उदयपुर के उदयपुर खार में हुई। यहां से लेखराम जंघेल (37), शिव प्रसाद लोधी (35), दिनेश निषाद (32), विनोद धुर्वे (28) और कार्तिक सेन (20) गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने 4250 रुपये, ताश की 52 पत्ती, प्लास्टिक की बोरी और अधजली मोमबत्ती जब्त की। इस मामले में अपराध क्रमांक 431/2026 दर्ज किया गया।
इसी स्थान पर दूसरी दबिश में दिनेश जंघेल (35) और सुंदर पटेल (28) को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 1010 रुपये, ताश की 52 पत्ती, प्लास्टिक की बोरी और अधजली मोमबत्ती जब्त हुई। इस मामले में अपराध क्रमांक 433/2026 दर्ज किया गया।
पांचवीं कार्रवाई ग्राम विचारपुर में बांध के पास हुई। यहां होरी लाल वर्मा (26), नन्दूराम जंघेल (40), योगेन्द्र वर्मा (23), मिथुन वर्मा (30) और खम्हन सोनी (48) को पकड़ा गया। पुलिस ने 1400 रुपये, ताश की 52 पत्ती, प्लास्टिक की बोरी और अधजली मोमबत्ती जब्त कर अपराध क्रमांक 435/2026 के तहत मामला दर्ज किया।
छठवीं कार्रवाई ग्राम तेंदूभाठा में निलू नेताम के घर के सामने की गई। यहां मानसिंग वर्मा (40), जनीराम राउत (50) और तोमेश्वर वर्मा (20) को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 1400 रुपये, ताश की 52 पत्ती, प्लास्टिक की बोरी और अधजली मोमबत्ती जब्त की गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 436/2026 दर्ज हुआ।
इसी स्थान पर सातवीं कार्रवाई में द्वारिका साहू (40), भागीरथी साहू (44), महेश सिंह क्षत्रिय (45), कमलेश साहू (24) और छन्नू राम साहू (36) को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 2500 रुपये, ताश की 52 पत्ती और प्लास्टिक की बोरी जब्त कर अपराध क्रमांक 437/2026 के तहत कार्रवाई की गई।
सभी आरोपियों को जमानत मुचलके पर छोड़ा
पुलिस ने सभी 28 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की। बाद में सभी को जमानत मुचलके पर रिहा किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में अवैध जुआ और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।





