खैरागढ़. ग्राम खजरी में लड़ाई-झगड़ा कर लोगों को परेशान करने और शांति भंग करने के मामले में खैरागढ़ पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों को पकड़कर थाने लाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को ग्राम खजरी में लड़ाई-झगड़ा कर लोगों को परेशान करने तथा शांति भंग किए जाने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खैरागढ़ की पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों अनावेदकों को पकड़कर थाने लाया।
कार्रवाई के दौरान ग्राम खजरी निवासी सिद्धू गेंडे (20 वर्ष), पिता ढेलूराम तथा नंदकुमार जोशी (38 वर्ष), पिता जुमेलाल के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने इस्तगासा क्रमांक 74/382/2026 के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के अंतर्गत कार्रवाई कर दोनों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।


