खैरागढ़. ग्राम देवरी में अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैरागढ़ पुलिस ने एक कोचिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन लीटर कच्ची महुआ शराब और बिक्री की रकम सहित कुल 900 रुपये की सामग्री जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर को थाना खैरागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवरी निवासी गनेशु डहरे अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बेच रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गवाहों की मौजूदगी में रेड कार्रवाई की। इस दौरान गनेशु डहरे (52 वर्ष), पिता स्वर्गीय भगेला डहरे, निवासी ग्राम देवरी को कथित रूप से महुआ शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत 360 रुपये बताई गई है, तथा बिक्री की रकम 540 रुपये जब्त की। जब्त सामग्री की कुल कीमत 900 रुपये है।
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 386/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। खैरागढ़ पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


