छुईखदान. विकासखंड छुईखदान के ग्राम मुरई स्थित बूथ क्रमांक 169 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ललित चोपड़ा, जैनेंद्र जंघेल, मंडल भाजपा अध्यक्ष भावेश कोचर, जिला मंत्री दीनाराम जंघेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश वर्मा, मंडल महामंत्री बलराम जंघेल एवं रोशन चंद्राकर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार जंघेल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि उत्तम वर्मा, दिनेश वैष्णव, अशोक पाल, युवा मोर्चा महामंत्री रेखचंद जंघेल, शक्ति केंद्र संयोजक राजकुमार जंघेल, नरेश जंघेल, दिना वर्मा, सरपंच कमलेश तिवारी, झूरानदी के विनोद रजक और हेमंत चंदेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।
मन की बात से मिला राष्ट्र निर्माण का संदेश
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के माध्यम से देश की संस्कृति, सामाजिक समरसता, युवाओं की भागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रेरणादायक विषयों पर अपने विचार साझा किए। उपस्थितजनों ने रेडियो के माध्यम से पूरे संबोधन को एकाग्रता से सुना। प्रधानमंत्री के विचारों से कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह एवं नई ऊर्जा का संचार हुआ।
विकास और संगठन की मजबूती पर जोर
कार्यक्रम के समापन पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए ‘मन की बात’ कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश के दूर-दराज के क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली प्रेरणादायक कहानियों को राष्ट्रीय स्तर पर सामने लाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आत्मसात करते हुए क्षेत्र के विकास और संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने का आह्वान किया। अंत में उपस्थितजनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की।


