खैरागढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा “12 साल बेमिसाल” अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं और जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और बीते 12 वर्षों की उपलब्धियों को रचनात्मक माध्यमों से आमजन तक पहुंचाना रहा।

जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा चौबे ने बताया कि अभियान के अंतर्गत रंगोली, चित्रकला, व्यंजन और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में महिलाओं और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए चित्रकला, रंगोली, कविता और भाषण के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाज में जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य ज्योति जंघेल और गिरजा चंद्राकर की विशेष उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. विशेषर साहू शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष घम्मन साहू, शशांक ताम्रकार, दिनेश वर्मा, जिला महामंत्री प्रीति यादव, ज्योति पटेल, वंदना वर्मा, डॉली तिवारी, रविका नागवंशी, शकुन यादव, पार्वती साहू, ज्योति साहू, देविन कोटले, गरिमा तिवारी, रितु साहू, प्रेमीन साहू, जानकी कोटले, नीरा वर्मा, कविता वर्मा, पूजा यादव, रितिका साहू और मीरा वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री प्रीति यादव ने मंच संचालन की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने पेंटिंग प्रतियोगिता में भी सहभागिता निभाई, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। समापन अवसर पर उमा चौबे ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।


