खैरागढ़. भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक विस्तार के तहत जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) में नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में ग्राम बाजगुड़ा के सक्रिय और ऊर्जावान युवा नेता अजेन दशरिया को भाजपा मंडल अतरिया का महामंत्री नियुक्त किया गया है।

जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू की अनुशंसा और मंडल नेतृत्व की सहमति से अजेन दशरिया के नाम पर मुहर लगने के बाद क्षेत्र के युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
जमीनी पकड़ और सक्रियता का मिला सम्मान
अजेन दशरिया लंबे समय से ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटे रहे हैं। उनकी कार्यकुशलता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें मंडल महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद से नवाजा है। उनकी इस नियुक्ति को आगामी चुनावों और सांगठनिक मजबूती के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
नेतृत्व का जताया आभार
अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त मंडल महामंत्री अजेन दशरिया ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू, मंडल अध्यक्ष (अतरिया) देवकुमार सेन सहित जिले के समस्त वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार जताया है। अजेन ने विश्वास दिलाया कि वे संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
बधाई देने वालों का लगा तांता
जैसे ही अजेन दशरिया के महामंत्री बनने की खबर बाजगुड़ा और अतरिया क्षेत्र में पहुँची, सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत रूप से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि अजेन के नेतृत्व में अतरिया मंडल में युवाओं की भागीदारी और बढ़ेगी।


