खैरागढ़. जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह पश्चिम बंगाल में आयोजित होने जा रहे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एवं मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर से पश्चिम बंगाल रवाना हुए। उनके साथ पार्टी के अन्य प्रभारी एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में होने वाला यह शपथ ग्रहण समारोह राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें देशभर से भाजपा संगठन एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। विक्रांत सिंह की इस यात्रा को संगठनात्मक सक्रियता और पार्टी नेतृत्व के प्रति समर्पण के रूप में देखा जा रहा है।
रवानगी के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। पार्टी सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।


