खैरागढ़. जिला मुख्यालय खैरागढ़ में तीन दिवसीय प्रसिद्ध रास गरबा महोत्सव 2026 के दूसरे दिन भी उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। दूसरे दिन करीब 2200 प्रतिभागियों ने गरबा महोत्सव में हिस्सा लिया और पारंपरिक धुनों पर जमकर थिरकते हुए समां बांध दिया। प्रतिभागियों के उत्साह और दर्शकों की भारी भीड़ से पूरा मैदान उत्सवमय हो गया।। पारंपरिक वेशभूषा और गरबे की आकर्षक प्रस्तुतियों ने आयोजन की रौनक बढ़ा दी।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं नगर पालिका चुनाव प्रभारी लाभचंद बाफना, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बेमेतरा एवं सहप्रभारी ओमप्रकाश जोशी, राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, नगर दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह तथा नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधि और नगरवासी मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाया। घम्मन साहू, डॉ. बिसेसर साहू, विकेश गुप्ता, रामाधार रजक, दिनेश वर्मा, चंद्रशेखर यादव, विनय देवांगन, अजय जैन, शैलेन्द्र त्रिपाठी, संजय शर्मा, शशांक ताम्रकार, रेखा गुप्ता, नीलिमा गोस्वामी, सुमित टांडिया, देवीन कोठले, अय्यूब सोलंकी, कीर्ति वर्मा, प्रीति यादव, मंजीत सिंह और गरिमा तिवारी भी उपस्थित रहे।

विजेताओं को किया सम्मानित
महोत्सव के दूसरे दिन जूनियर वर्ग में मास्टर इव का खिताब विवेकानंद स्कूल के ओमकार सिन्हा तथा बेबी मिस इव का खिताब सेजस वन ग्रुप की डॉली शर्मा ने जीता। वहीं सीनियर वर्ग में मिस्टर इव का खिताब इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के टिकेश्वर कोंडे और मिस इव का खिताब डाइट ग्रुप की दीपिका वर्मा ने हासिल किया। अतिथियों ने सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।


