खैरागढ़. जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक और सख्त कार्रवाई की है। थाना खैरागढ़ की टीम ने ग्राम भरदाकला निवासी कमल महिलकर को अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 32 पौवा “बाम्बे टू गोवा प्लेन” शराब, कुल 5.760 लीटर, जिसकी कीमत 3,840 रुपये बताई गई, जप्त की गई।
पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई की शुरुआत मुखबिर से मिली सूचना पर हुई। सूचना मिलने के तुरंत बाद थाना खैरागढ़ की टीम ने आरोपी के घर घेराबंदी कर रेड की। आरोपी कमल महिलकर, पिता भुनेसर महिलकर, उम्र 55 वर्ष ने वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया।
अवैध शराब के इस कारोबार के खिलाफ यह कार्रवाई जिले में निरंतर चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
थाना खैरागढ़ पुलिस ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

