खैरागढ़/छुईखदान. जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम पुरेना में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 4650 रुपये नगद सहित ताश पत्ती और जुआ सामग्री जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पुरेना स्थित स्कूल के पास मैदान में कुछ लोग 52 पत्ती ताश के जरिए रुपए-पैसों का दांव लगाकर ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पूरे नाम इस प्रकार हैं—जीतलाल जंघेल पिता फेरहा राम जंघेल (आयु 28 वर्ष), लेखराम घुरवे पिता अग्नुराम घुरवे (आयु 36 वर्ष) एवं सूर्यकांत चंदेल पिता मेघनाथ चंदेल (आयु 42 वर्ष)। इनके कब्जे से 2150 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और जुआ फड़ जब्त किया गया।
इसी प्रकार ग्राम पुरेना के ही दूसरे स्थान पर जुआ खेल रहे चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। इनके पूरे नाम हैं—खेमलाल जंघेल पिता राजकुमार जंघेल (आयु 28 वर्ष), अजय कुमार घुरवे पिता बिसेलाल घुरवे (आयु 19 वर्ष), आजाय जांगड़ पिता घरमदास जांगड़ (आयु 45 वर्ष) तथा मनोहर वर्मा पिता चिंता वर्मा (आयु 37 वर्ष)। इनके पास से 2500 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश बरामद की गई।
सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध जुआ एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।




