खैरागढ़. भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला केसीजी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी के बाजार अतरिया मंडल प्रवास के दौरान युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद मंडल में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और जोशीले नारों के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर आयश सिंह बोनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए युवाओं को जमीन स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है, जब शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क और सेवा कार्यों को प्राथमिकता देनी होगी।

युवा संवाद कार्यक्रम में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी समय में मंडल स्तर पर युवाओं को जोड़ने, बूथ सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति एवं युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ललित चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष देवकुमार सेन, जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा, केशव चंदेल, हरप्रसाद वर्मा, प्रेमसागर गुप्ता, ऋषभ सिंह, अनीश सिंह, मुकेश वर्मा, राकेश वर्मा, शिवांश बहादुर सिंह, नितेश उपाध्याय, उमेश वर्मा और आकाश वर्मा सहित भाजपा व युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

