खैरागढ़. कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राजा सोलंकी ने केंद्र सरकार से गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है तथा करोड़ों लोगों की भावनाएं गौमाता से जुड़ी हुई हैं।
राजा सोलंकी ने कहा कि गौमाता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलने से भारतीय संस्कृति का सम्मान बढ़ेगा और समाज में आपसी भाईचारा एवं समरसता को मजबूती मिलेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द से जल्द इस संबंध में निर्णय लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि इससे देशभर में एकता और सद्भाव का संदेश जाएगा तथा सभी समुदायों के बीच सकारात्मक वातावरण बनेगा।


