खैरागढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड का रविवार को गोल बाजार शक्ति केंद्र में सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और उस पर चर्चा की।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मंजीत सिंह की अगुवाई में किया गया। इस दौरान पार्षद अजय जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अय्यूब सोलंकी, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मंजीत सिंह, राजेश यादव एवं चंदन गोस्वामी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन चुका है। वक्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अपने संबोधन में देश की उपलब्धियों, नवाचारों और जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित करते हैं, जिससे आमजन को भी राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।


