खैरागढ़. भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आयश सिंह (बोनी) के प्रथम आगमन पर मंडल सल्हेवारा में युवा मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चमन राज वर्मा ने किया।

इस अवसर पर बालकृष्ण जंघेल (अध्यक्ष, मां नर्मदा मंडल), भानु प्रताप साहू (अध्यक्ष, गंडई मंडल), ऋषभ सिंह (महामंत्री, भाजपा खैरागढ़), अनीश दादू (मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो खैरागढ़), कमलेश साहू, पवन कुमार, वेदांश सिंह, मोनू बहादुर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शत्रुहन साहू, जिला भाजपा सह-कोषाध्यक्ष ललित सोनी, महामंत्री महेंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष पारस ठाकरे, महिला मोर्चा की सकून यादव, सुनीता साहू, तारा, सतीश वर्मा, उमेश मरकाम, शुभम पटेल, पवार मरावी (जनपद सदस्य प्रतिनिधि), ओमप्रकाश, करण पटेल, कुणाल मरकाम, विष्णु ठाकुर, दशरथ पटेल (सरपंच), छबिलाल, ओमलाल साहू, योगेश साहू, मुकेश साहू, जयचंद पटेल, रमन साहू, बनस साहू, छमित जंघेल, रोशन वर्मा, दिनुदास, सरित यादव, मुकेश कुमार, अशोक मरावी, अवध राम, कारण रहंगडाले, अशमीर खान, सूरज डहरिया, चरण यादव, कमलेश यादव, द्वारका वर्मा, गणेश मरकाम, गोपी यादव, नारद धुर्वे, राजा विश्वकर्मा, बिसेन नेताम, संजय विश्वकर्मा, शिवम् सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर एवं जयघोष के साथ जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। अपने संबोधन में आयश सिंह (बोनी) ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया।
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चमन राज वर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन के मार्गदर्शन में क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम उत्साह, जोश और संगठनात्मक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ।

