खैरागढ़. प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार जिला भाजपा कार्यालय पिपरिया में प्रति माह आयोजित होने वाली मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू एवं खैरागढ़ मंडल अध्यक्ष दिनेश वर्मा उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों और रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पिछली मासिक बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की और विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की आगामी योजनाओं को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का आह्वान किया। साथ ही पार्टी की आगामी रणनीति, जनसंपर्क अभियान और संगठन विस्तार को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाले तृतीय चरण के कार्यक्रमों को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। बताया गया कि 7 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के साथ व्यापक स्तर पर तिरंगा यात्रा, विभिन्न देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रमों तथा सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह, शशांक ताम्रकार, ऋषभ सिंह, मंजीत सिंह, डोरेलाल साहू, रूपेंद्र रजक, नीलिमा गोस्वामी, देवीन कोठले, कीर्ति वर्मा, नंद चंद्राकर, गरिमा तिवारी, चंदन गिरी गोस्वामी, वैभव लुनिया, मनीष धीवर, लल्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।


