खैरागढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अभद्र भाषा और अमर्यादित बयानबाजी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सोमवार को जिला मुख्यालय खैरागढ़ के राजीव चौक में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजपा के निर्देशन और जिला भाजपा के मार्गदर्शन में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा एवं जिलाध्यक्ष आयश सिंह (बोनी) ने किया। इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए खड़गे का पुतला दहन किया।


पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झूमाझटकी भी देखने को मिली। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी और रोकने के प्रयासों के बीच भाजयुमो कार्यकर्ता अंततः पुतला दहन करने में सफल रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने खड़गे के बयान पर कड़ा विरोध जताते हुए कांग्रेस के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया।

कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, विकेश गुप्ता, शैलेन्द्र त्रिपाठी, रूपेंद्र रजक, विनय देवांगन, गोरेलाल वर्मा, हेमू साहू, आशीष सिंह, अय्यूब सोलंकी, नीलम सिंह राजपूत, ऋषभ सिंह, डोरेलाल साहू, मंजीत सिंह, राजेश देवांगन, नरेंद्र श्रीवास, हर्षवर्धन वर्मा, अनीश सिंह, हर्षदीप सिंह, शिवांश बहादुर सिंह, हर्षित सिंह, मयंक झा, मोनू सिंह, मनीष ढीमर और मानस सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।


