खैरागढ़. छत्तीसगढ़ के खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले के निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता जयप्रकाश साहू इन दिनों चिनचुरा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के मिशन में जुटे हुए हैं। आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए वे लगातार स्थानीय कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ समन्वय बनाकर संगठनात्मक गतिविधियों को धार दे रहे हैं।
जयप्रकाश साहू क्षेत्र में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दे रहे हैं। वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों और जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से रणनीति तैयार कर रहे हैं, ताकि चिनचुरा विधानसभा में भाजपा की स्थिति को और मजबूत किया जा सके।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित करें और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर भी बल दिया।
साहू ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की सबसे अहम कुंजी है। कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से चिनचुरा में भाजपा को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल होंगे।
इस दौरान उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ संगठन विस्तार का संकल्प लिया और चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई।


