खैरागढ़. छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश में उप संचालक, खनिज अधिकारी, सहायक खनिज अधिकारी और खनिज निरीक्षक संवर्ग के कुल 28 अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल में प्रदेश के कई जिलों के खनिज कार्यालयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
इस तबादला सूची में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के सहायक खनिज अधिकारी बबलू पांडे का भी नाम शामिल है। लंबे समय से जिले में पदस्थ बबलू पांडे का तबादला रायपुर किया गया है, जबकि रायपुर में पदस्थ सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके आने से जिले के खनिज विभाग में नई पदस्थापना प्रभावी होगी।

उप संचालक (खनिज प्रशासन) में बदलाव: प्रमोद कुमार नायक कोरबा से दंतेवाड़ा, मीनाक्षी साहू संचालनालय नवा रायपुर से कोरबा और योगेन्द्र सिंह दंतेवाड़ा से संचालनालय नवा रायपुर भेजे गए हैं।

खनिज अधिकारियों की नई पदस्थापना: शबीना बेगम बिलासपुर से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, योगेश साहू मुंगेली से सरगुजा, ज्योति मिश्रा राजनांदगांव से संचालनालय नवा रायपुर, अनिल साहू सरगुजा से मुंगेली, अवधेश बारिक बलौदाबाजार-भाटापारा से बीजापुर, दीपक आनंद साहू मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से राजनांदगांव, दयानंद तिग्गा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से जगदलपुर, शिखर चेरपा जगदलपुर से बलरामपुर, छबिलेश्वर मौर्य बीजापुर से बलौदाबाजार-भाटापारा और इंद्रलाल साव कोरिया से मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पदस्थ किए गए हैं।

सहायक खनिज अधिकारियों के तबादले: उमेश भार्गव रायपुर से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, भरत लाल बंजारे राजनांदगांव से दुर्ग, उत्तम खूंटे बालोद से बलौदाबाजार-भाटापारा, दीपक तिवारी दुर्ग से राजनांदगांव, बबलू पांडे खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रायपुर, राहुल गुलाटी बलरामपुर से कोरबा, सुभाष साहू धमतरी से बलरामपुर, राकेश वर्मा कोरबा से कोरिया, नेहा टंडन सरगुजा से संचालनालय नवा रायपुर और मृदुल गुहा कांकेर से दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा भेजे गए हैं।
खनिज निरीक्षकों की भी बदली जिम्मेदारी: अश्वनी झाड़ी दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा से जगदलपुर, सुबत साना बलरामपुर से धमतरी, भूपेन्द्र भक्त बलौदाबाजार-भाटापारा से कांकेर, विवेक कुमार चंद्राकर सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सुकमा तथा मंथन केमरो सुकमा से सारंगढ़-बिलाईगढ़ पदस्थ किए गए हैं।
विभाग के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से प्रदेश के विभिन्न जिला खनिज कार्यालयों में अधिकारियों की नई टीम जिम्मेदारी संभालेगी।




