खैरागढ़. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा राज्य के निर्माता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मंजीत सिंह की अगुवाई में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता नगर के अटल चौक पर एकत्रित हुए। यहां सभी ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके योगदान को स्मरण किया।
इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें के नारों से अटल चौक गूंज उठा। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में अटल जी के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू, घम्मन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा नंद चंद्राकर, विकेश गुप्ता, विनय देवांगन, रूपेंद्र रजक, अजय जैन, शशांक ताम्रकार, नीलिमा गोस्वामी, कमलेश कोठले, नंद चंद्राकर, नीलम सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




