रायपुर. AI Impact Summit 2026 से जुड़े घटनाक्रम को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कांग्रेस के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का निर्णय लिया है। यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे देश की छवि के खिलाफ बताया है।
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने बयान जारी कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि का विरोध किया जाएगा।
प्रदेश स्तर पर किरण देव (प्रदेश अध्यक्ष) एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देश पर 21 फरवरी, शनिवार को दोपहर 3 बजे रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
एकत्रिकरण भारत माता चौक, केनाल रोड, शंकर नगर, रायपुर में होगा।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से भी भाजयुमो जिला अध्यक्ष आयश सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। आयोजकों ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिला एवं मंडल स्तर के समस्त युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से अनिवार्य उपस्थिति की अपील की


