खैरागढ़. भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक विस्तार और आगामी रणनीतियों को मजबूती देने के लिए अतरिया मंडल में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष देवकुमार सेन की अनुशंसा और वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में युवा ऊर्जा को प्राथमिकता देते हुए राकेश वर्मा (धनगांव) को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
युवा चेहरों को मिली तरजीह, संतुलित टीम का गठन

अतरिया मंडल भाजपा अध्यक्ष देवकुमार सेन ने टीम की घोषणा करते हुए बताया कि कार्यकारिणी में समाज के हर वर्ग और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। नई टीम में विजय वर्मा, डॉ. गुलेश्वर वर्मा, आकाश वर्मा, प्रमोद भगत और शिवांश बहादूर सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, संगठन की रीढ़ माने जाने वाले महामंत्री पद की जिम्मेदारी उदय वर्मा और अजेन दशरिया को दी गई है।
कार्यकारिणी की मुख्य नियुक्तियां एक नजर में:

वरिष्ठ नेतृत्व का जताया आभार
नियुक्ति के पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला अध्यक्ष बिसेसर साहू, मंडल अध्यक्ष देवकुमार सेन और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आयश सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक स्वर में कहा कि वे वरिष्ठों के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाएंगे और संगठन को बूथ स्तर तक अभेद्य बनाएंगे।
मिशन मोड में युवा मोर्चा
अतरिया मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा, "पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा। हमारी टीम 'नेशन फर्स्ट' के संकल्प के साथ अतरिया क्षेत्र में भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।" इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी के रूप में योगेश साहू, प्रवक्ता अजय साहू और प्रचार-प्रसार की कमान दानीराम वर्मा को सौंपी गई है। कार्यकारिणी में टिकेश्वर मिश्रा (सिंघौरी) और दिलेश्वर रजक (चंदैनी) जैसे सक्रिय नामों को भी शामिल किया गया है, जिससे क्षेत्र के युवाओं में हर्ष का माहौल है।


