खैरागढ़. स्थानीय रेस्ट हाउस में छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा (पंजीयन क्रमांक 49/2001) की खैरागढ़ इकाई का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में राजनांदगांव और खैरागढ़ के समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में नवनियुक्त पुरुष एवं महिला संगठन के पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान समाज के विस्तार, संगठन की मजबूती और राजपूती एकता को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीरामचंद्र, महाराणा प्रताप एवं रानी पद्मावती के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर 'जय हिंद, जय राजपूताना और जय भवानी' के नारों से परिसर गूंज उठा। छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा राजनांदगांव के अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह ने खैरागढ़ इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी ने समाज में एकता, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने के साथ सामाजिक मूल्यों एवं परंपराओं को चिरस्थाई रखने का संकल्प लिया।
आयश सिंह को पुरुष संगठन की कमान
गठित पुरुष संगठन में चंद्रेश सिंह, ओमल सिंह, सुनील सिंह ठाकुर, सूर्य हास सिंह एवं तरुण सिंह को संरक्षक बनाया गया है। आयश सिंह को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं संतोष सिंह, ऋतभ सिंह बघेल, अनिल सिंह एवं अविनाश सिंह उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। परितोष सिंह को महासचिव, स्वरूप सिंह को कोषाध्यक्ष, दिनेश सिंह एवं मंजिल सिंह को सहसचिव तथा नित्य शरण सिंह एवं राम कुमार सिंह को संगठन सचिव बनाया गया। विनय शरण सिंह को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राकेश बहादुर सिंह, विपुल सिंह, संजय सिंह, अशोक सिंह (लाला दादा), राजू भैया, अजय सिंह, अनीश सिंह एवं विजय सिंह को शामिल किया गया। संदीप सिंह को ग्रामीण अध्यक्ष बनाया गया।
नीलम सिंह राजपूत बनीं महिला संगठन की जिला अध्यक्ष
महिला संगठन में अहिल्या सिंह, अरुणा सिंह बनाफर, प्रमिला सिंह एवं शीला सिंह को संरक्षक बनाया गया है। नीलम सिंह राजपूत को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दीपाली सिंह, सपना सिंह, रैना सिंह एवं हिमानी सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। पिंकी सिंह ठाकुर महासचिव, संतोषी सिंह एवं माया सिंह सहसचिव तथा मीरा सिंह (मासूल) एवं खुशबू सिंह संगठन सचिव बनाई गईं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नंदा सिंह, स्मृति सिंह, इंद्राणी सिंह, रवीना सिंह, योजना सिंह, प्रियंका सिंह एवं श्रुति सिंह को शामिल किया गया। अमृत देवी को ग्रामीण महिला संरक्षिका की जिम्मेदारी सौंपी गई।
राजनांदगांव और कवर्धा के वरिष्ठ सदस्यों की रही मौजूदगी
समारोह में राजनांदगांव इकाई के अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह, महासचिव जय नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष राम नारायण सिंह, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह एवं दीपेश सिंह, वरिष्ठ सदस्य रामस्वरूप सिंह एवं मुन्ना सिंह, कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार सिंह, युवा अध्यक्ष विशाल सिंह परिहार, मीडिया प्रभारी प्रिंस सिंह सहित सक्रिय युवा सदस्य आदित्य सिंह, अभिव्रत सिंह एवं देवव्रत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कवर्धा से वरिष्ठ सदस्य साधना सिंह चौहान की भी विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर खैरागढ़ के लेखक विनय शरण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति सौंपने के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवक्ता की भूमिका निभाई। वहीं खैरागढ़ इकाई के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली शिवानी सिंह परिहार की कर्मठता एवं समाज के प्रति समर्पण के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया। वरिष्ठ सदस्यों ने मीडिया के माध्यम से राजपूती एकता और सामाजिक एकजुटता का संदेश देते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजहित में मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।



