खैरागढ़. शासकीय हाई स्कूल अमलीपारा में संविधान दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के सदस्य सुभाष चावड़ा एवं याहिया नियाजी, हाई स्कूल के प्राचार्य सुनील गुनी, मिडिल स्कूल की प्रधानपाठिका गीता यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।


संविधान दिवस के अवसर पर स्कूल परिसर में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निबंध, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें मिडिल स्कूल और हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कला, कल्पनाशीलता और विचारों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।


प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न विधाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही।



