खैरागढ़. जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए ग्राम भरतपुर में एक आरोपी को 7.5 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को आयुक्त पदुम सिंह एल्मा एवं कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी सीआर साहू के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई की। आबकारी उपनिरीक्षक एवं वृत्त खैरागढ़ प्रभारी अतुल देवांगन के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम भरतपुर, थाना गातापार में एक संदिग्ध के सामान की गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.5 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद हुई।
विभाग ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया और उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल निरुद्ध किया।
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रियंक ठाकुर, आरक्षक आकाश कोमरे एवं प्रिया ठाकुर उपस्थित रहे।



