खैरागढ़. जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य विक्रांत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की ओर से सेवा, स्वच्छता और जनसहभागिता का संदेश देते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मंजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनि मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विक्रांत सिंह के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से भगवान शनि देव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।
इस अवसर पर राजेश यादव, रवि देवांगन, खुलेश्वर सिन्हा, वासुराज पटेल, कैलाश पटेल सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मंजीत सिंह ने कहा कि "जन्मदिन केवल शुभकामनाएं देने का अवसर नहीं, बल्कि समाज और धर्म के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर होता है। विक्रांत सिंह सदैव जनसेवा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते रहे हैं। उनके जन्मदिन पर शनि मंदिर में सफाई अभियान और पूजा-अर्चना कर हमने स्वच्छता, सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास किया है। हम ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।"
कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता, धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया।





