खैरागढ़. नगरीय निकाय चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।। इसी बीच सबसे हाईप्रोफाइल वार्ड महावीर स्वामी वार्ड (गोलबाजार), वार्ड क्रमांक 07 से यतेन्द्र जीत सिंह ‘छोटू’ ने पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।। उनकी दावेदारी के साथ ही वार्ड में विकास और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे चर्चा में आने लगे हैं।।
यतेन्द्र जीत सिंह ‘छोटू’ का कहना है कि महावीर स्वामी वार्ड का समुचित विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी
वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।। साथ ही वार्डवासियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराने और प्रत्येक मोहल्ले तक विकास कार्यों को पहुंचाने पर जोर रहेगा।।
उन्होंने कहा कि वार्ड का विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना भी जरूरी है।।जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी जरूरतों और सुझावों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का प्रयास रहेगा।
नगरीय निकाय चुनाव की हलचल के बीच वार्ड क्रमांक 07 में भी पार्षद पद को लेकर दावेदारों की सक्रियता दिखाई देने लगी
अब पार्टी स्तर पर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के बीच यतेन्द्र जीत सिंह ‘छोटू’ की दावेदारी पर लोगों की नजरें रहेंगी।।
यतेन्द्र जीत सिंह "छोटू" 32 वर्षों से कांग्रेस पार्टी कीh सक्रिय राजनीति में हैं और वे कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदो पर रहकर कांग्रेस के हर कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं,वे दिवंगत महारानी रश्मि देवी सिंह के समय से कांग्रेस पार्टी की राजनीति करते आ रहे हैं।। वे दिवंगत राजा देवव्रत सिंह के कट्टर समर्थको में गिने जाते हैं और वर्तमान में कांग्रेस विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के विधायक प्रतिनिधि, महामंत्री शहर कांग्रेस कमेटी, जिला पत्रकार संघ एवं शतरंज संघ के जिला उपाध्यक्ष के पद पर काबिज है।



