खैरागढ़. जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजन समिति, जिला केसीजी (छत्तीसगढ़) द्वारा आयोजित 7वीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2026 का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह शनिवार को स्व. लाल श्री दिलीप सिंह स्मृति मंगल भवन, दंतेश्वरी मंदिर के पास खैरागढ़ में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति डॉ. लवली शर्मा थीं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र कुमार देवांगन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ नीलम सिंह राजपूत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी छुईखदान प्रशांत चिर्वतकर तथा सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी गिरेन्द्र सुधाकर उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. सियाराम साहू ने किया।
मुख्य अतिथि डॉ. लवली शर्मा ने प्रतियोगिता के आयोजन में शिक्षकों द्वारा किए जा रहे निःस्वार्थ प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। जिला शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र कुमार देवांगन ने प्रतियोगिता की सात वर्षों की निरंतरता की सराहना करते हुए इसे भविष्य में और व्यापक स्तर पर आयोजित करने तथा निरंतर जारी रखने की बात कही।
प्रतियोगिता के तीनों स्तरों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार राशि, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राथमिक स्तर पर शासकीय प्राथमिक शाला कांचरी के विनय कुमार वर्मा ने प्रथम तथा स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम स्कूल खैरागढ़ के साकेत प्रजापति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मिडिल स्तर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला संडी की दामिनी वर्मा प्रथम तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर के पंकज यादव द्वितीय रहे। हाई/हायर सेकंडरी स्तर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साल्हेकला के नवीन साहू प्रथम तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोधा की द्रौपती यादव द्वितीय रहीं। इसके अतिरिक्त तीनों स्तरों से 8-8 प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
समारोह के अध्यक्षीय उद्बोधन में समिति अध्यक्ष पन्नालाल जंघेल ने प्रतियोगिता के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कौशल सिंह राजपूत ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि महदीप जंघेल ने संख्यात्मक जानकारी दी। अंत में रूपेश कुमार देवांगन ने आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता की खासियत रही कि प्रश्नपत्र में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के स्थानीय इतिहास, भूगोल, संस्कृति, प्रमुख स्थलों, नदियों, साहित्य एवं विरासत से जुड़े प्रश्नों को विशेष महत्व दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित प्रश्न भी शामिल किए गए, जिससे नियमित पढ़ाई और प्रतियोगी तैयारी के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हुआ। अतिथियों के स्वागत के दौरान समिति के तकनीकी प्रभारी चेतराम वर्मा द्वारा तैयार केसीजी जिले की संक्षिप्त जानकारी वाली पत्रिका भी सभी अतिथियों को भेंट की गई।
कार्यक्रम में राजूदास मानिकपुरी, कोमल नारायण वर्मा, संतोष नेताम, अवध चंदेल, संजीव धुर्वे, अश्वनी साहू, दुर्जन जंघेल, महेश वर्मा, रमन मोटवानी, दिलीप वर्मा, मोहन जंघेल, टीकाराम देशमुख, देवेंद्र यादव, मायाराम राठौर, दोदेश्वर चंदेल, उज्ज्वल नामदेव, तोकराम सिन्हा, खेमशंकर साहू, मोरेश्वर वर्मा, भागचंद साहू, पूर्णेश वैष्णव, दीपक मिश्रा, राजकुमार मसखरे, रेखलाल मरकाम, संतोष कुमार बघेल, ताम्रध्वज वर्मा, देव कुमार सेन, प्रदीप गायकवाड़, नोहर सिंह देशमुख, सुशील कुमार तिवारी, कुंभलाल जंघेल, किशोर जंघेल, चंद्रशेखर जंघेल, इंदिरा चंद्रवंशी, वेदकुमारी साहू, गणेश जंघेल, महेंद्र चौरे, रीना जंघेल, राजेश प्रजापति, तुलेश्वर सेन, रोहित कुमार जांगड़े, रामेश्वर वर्मा, टेकेंद्र वर्मा, लक्ष्मी निर्मलकर, शेष नारायण साहू, प्रभाकर जंघेल, हेमराय भारती सहित सभी चयनित प्रतिभागी, पालकगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित रहे।


