खैरागढ़. पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय राजा देवव्रत सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व, राजनीतिक जीवन और जनसेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया। इस अवसर पर दुर्गा चौक, सिविल लाइन स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल दास साहू, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज, विधायक प्रतिनिधि मनरखन देवांगन, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन सहित अनुभा चंद्राकर, पूरन सारथी, रविंद्र सिंह गहरवार, जितेंद्र सिंह गौर, राधेश्याम यादव, शेखर दास वैष्णव, विक्की टंडन, सूर्यकांत यादव, अल्ताफ अली, श्रीमती राजेश्वरी अग्रवाल एवं नरेंद्र सेन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी ने बारी-बारी से स्वर्गीय राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। कांग्रेसजनों ने उनके सार्वजनिक जीवन को स्मरण करते हुए खैरागढ़ क्षेत्र के विकास, जनसेवा और राजनीतिक क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया तथा उनके बताए जनसेवा के मार्ग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।




