खैरागढ़. धान खरीदी केंद्रों में किसानों को होने वाली समस्याओं के निराकरण और खरीदी प्रक्रिया पर नजर रखने के उद्देश्य से किसान कांग्रेस ने पिपरिया धान खरीदी केंद्र में निगरानी एवं किसान सहयोग समिति का गठन किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू के आदेशानुसार यह पहल की गई है।
किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवराज किशोर दास वैष्णव द्वारा गठित समिति में सात सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें राजा सोलांकी (खैरागढ़), मेनूदीन खान (पिपरिया), देव कुमार वर्मा (पिपरिया), विनोद यादव (लालपुर), योगेश वर्मा (धनेली), रविन्द्र सिंह गहरवार (अमलीपारा) एवं कवल टंडन (खैरागढ़) शामिल हैं।

समिति के सदस्यों को धान खरीदी केंद्र में किसानों की समस्याओं पर नजर रखने, उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करने तथा खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसानों के हितों का ध्यान रखने की जिम्मेदारी दी गई है। किसान कांग्रेस ने संबंधित समिति के सदस्यों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की है, ताकि किसानों को धान बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।



