खैरागढ़. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 (अर्हता तिथि 01.01.2026) के तहत जिले में निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिला मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़ और 74-डोंगरगढ़ (आंशिक) के अद्यतन आंकड़े प्रस्तुत किए।

विधानसभा क्षेत्रवार संख्यात्मक जानकारी
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़
06.01.2025 की स्थिति में कुल मतदाता: 2,26,743
SIR के दौरान ASD (मृत/स्थानांतरित/अनुपस्थित) विलोपित: 14,818
23.12.2025 (प्रारंभिक प्रकाशन): 2,11,925
01.01.2026 (अंतिम प्रकाशन): 2,16,900
शुद्ध वृद्धि: 4,975
प्राप्त आवेदन (SIR के दौरान):
फार्म-06: 5,088
फार्म-07: 749
फार्म-08: 680
पंजीकृत/स्वीकृत आवेदन:
फार्म-06: 5,033
फार्म-07: 425
फार्म-08: 276
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (आंशिक)
06.01.2025 की स्थिति में कुल मतदाता: 73,067
SIR के दौरान विलोपित: 4,623
23.12.2025 (प्रारंभिक प्रकाशन): 68,444
01.01.2026 (अंतिम प्रकाशन): 70,210
शुद्ध वृद्धि: 1,766
प्राप्त आवेदन (SIR के दौरान):
फार्म-06: 2,781
फार्म-07: 59
फार्म-08: 101
पंजीकृत/स्वीकृत आवेदन:
फार्म-06: 2,559
फार्म-07: 58
फार्म-08: 101
जिले का कुल परिदृश्य
कुल मतदाता (06.01.2025): 2,99,810
कुल विलोपित: 19,441
प्रारंभिक प्रकाशन (23.12.2025): 2,80,369
अंतिम प्रकाशन (01.01.2026): 2,87,110
कुल शुद्ध वृद्धि: 6,741
SIR प्रक्रिया के दौरान 1,831 नो-मौपिंग प्रकरणों तथा 73,428 लॉजिकल एरर मामलों का भी समय-सीमा में निराकरण किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखने हेतु सतत सहयोग की अपील की है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने स्पष्ट किया कि अंतिम प्रकाशन के बाद भी यदि कोई पात्र मतदाता छूट गया है तो उसका नाम जोड़ा जा सकता है, वहीं किसी को नाम विलोपित कराना हो तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन किया जा सकता है। यह प्रक्रिया सतत जारी रहेगी।
प्रेस वार्ता के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी टंकेश्वर प्रसाद साहू, भाजपा से शशांक ताम्रकार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कोमल साहू, आम आदमी पार्टी से संतोष यादव सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, निर्वाचन कर्मचारी तथा प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।

