खैरागढ़. स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद पंचायत खैरागढ़ में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. राजेश्री शैलेंद्र त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को स्मरण किया।

समारोह में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष लखन साहू, डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी, चंदू वर्मा, जनपद सदस्य शैलेन्द्र मिश्रा, लक्ष्मी वर्मा, सरस्वती यदु, दीक्षा गुप्ता, निर्मला वर्मा, दिलेश्वरी साहू, पिला बाई वर्मा, महेश्वरी वर्मा एवं पुरुषोत्तम साहू सहित जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान परिसर में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का उत्साह दिखाई दिया। उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह में स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और राष्ट्रीय भावना का वातावरण बना रहा।





