खैरागढ़. नगर के सोनेसरार स्थित न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर शोरूम के पास एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक चौकीदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र सारथी उम्र 27 वर्ष पिता संतोष सारथी निवासी सोनेसरार ने बीती रात लगभग 11 बजे यह कदम उठाया।बताया जा रहा है कि मृतक शोरूम में चौकीदार के रूप में कार्यरत था। सूत्रों के अनुसार देवेंद्र रात में भोजन करने के बाद अपनी ड्यूटी पर गया था। इसी दौरान शोरूम के बाथरूम के अंदर रस्सी के सहारे उसने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी वहां कार्यरत दूसरे चौकीदार ने परिजनों को दी जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि देवेंद्र पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।
Loading...




