खैरागढ़. जिला केसीजी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने और बिक्री करने वाले आरोपी राजेश वैष्णव, पुत्र लक्ष्मणदास वैष्णव (29 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 10, कनक नगर, छुईखदान को गिरफ्तार किया। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी के घर में रेड कार्रवाई की।
जांच में आरोपी के कब्जे से कुल 1.771 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 20,000 रुपये है। यह गांजा फूल, पत्ती और बीज युक्त विशेष प्रकार का था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 47/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार आरोपी को 16 फरवरी 2026 को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना छुईखदान पुलिस टीम की सतर्कता और तत्परता की व्यापक सराहना की गई।


