दुर्ग. छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, जिला इकाई दुर्ग के 50 पत्रकार साथियों की चार दिवसीय तीर्थ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। यह यात्रा जगन्नाथ पुरी, भुवनेश्वर एवं कोणार्क सूर्य मंदिर के पवित्र एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन-भ्रमण के साथ पूर्ण हुई।
यात्रा के दौरान सभी पत्रकारों ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और समृद्धि की कामना की। भुवनेश्वर के प्रमुख मंदिरों के साथ-साथ कोणार्क सूर्य मंदिर के दर्शन कर प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति और स्थापत्य कला की समृद्ध विरासत को करीब से देखा और अनुभव किया।
इस तीर्थ यात्रा का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव की शुभकामनाओं के साथ हुआ। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
चार दिनों तक चली इस आध्यात्मिक यात्रा के सफल समापन पर पत्रकारों में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला। सभी प्रतिभागियों ने इसे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए आयोजन के लिए मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के प्रति आभार प्रकट किया।
शामिल प्रमुख पत्रकार साथी
इस यात्रा में संघ के जिला अध्यक्ष ललित साहू, जिला महासचिव ईश्वर साहू, जिला सचिव रोशन सिंह बंभोले, जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू, संरक्षक वीरेंद्र पुरी गोस्वामी, जिला कार्यकारी सदस्य अखिलेश साहू, अश्वनी जांगड़े, जिला मीडिया प्रभारी रवि सेन, जिला सह सचिव करण ताम्रकार, शहर अध्यक्ष शैलेंद्र साहू, धमधा ब्लॉक अध्यक्ष निकेत ताम्रकार, अमलेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष करण साहू सहित—
रुपेश साहू, घनश्याम साहू, सीपी सिन्हा, कैलाश साहू, जीवन नाटक, हरीश वर्मा, रामजी निर्मलकर, अश्वनी जांगड़े, बागों (कैमरामैन), दुर्गेश कुमार, संजय साहू, उदय साहू, रोशन बंभोले, राम साहू, मुकेश देवांगन, आकाश सोनी, तरुण हरिहरनो, दिलीप, साकेत श्रीवास्तव, मनोहर सेन, रामकुमार यादव, धूलेश्वर साहू, सुधीर ताम्रकार, खिलेंद्र साहू, लक्ष्मण साहू, अश्वनी साहू, गोविंद सुरेश सोनकर, होरी साहू, परसराम साहू, श्रवण साहू, महेश, राजू लाल, खिलेश गंजीर सहित विभिन्न ब्लॉकों—पाटन, अमलेश्वर, अंडा, उतई, अहिवारा, कुम्हारी, धमधा एवं दुर्ग शहर के पत्रकार साथी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
संगठन को मिली नई मजबूती
यह तीर्थ यात्रा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रही, बल्कि पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, समन्वय और संगठनात्मक एकता को भी मजबूत करने का माध्यम बनी। यात्रा के दौरान आपसी अनुभव साझा किए गए, जिससे संगठनात्मक संबंध और अधिक सुदृढ़ हुए।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजन आगे भी किए जाएंगे, ताकि पत्रकारों के बीच एकजुटता और सकारात्मक वातावरण बना रहे।



