खैरागढ़. विधायक कार्यालय में आज विधायक प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मनराखन देवांगन का जन्मदिन गरिमामयी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमती वर्मा ने कहा कि मनराखन देवांगन संगठन के प्रति निष्ठावान, सक्रिय एवं जनसेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से पार्टी संगठन को निरंतर मजबूती मिली है। उन्होंने उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की।

जन्मदिन के अवसर पर विधायक कार्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक काटकर खुशी साझा की तथा श्री देवांगन को बधाइयाँ दीं। सभी ने उनके सामाजिक, राजनीतिक और विधिक योगदान की सराहना की।
इस आयोजन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अरुण भारद्वाज, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन सहित कांग्रेस पदाधिकारी, विधायक प्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्द, एकजुटता और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया।


