खैरागढ़. शहर कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है, जिसमें पार्टी की आगामी रणनीति और जमीनी स्तर पर मजबूती को लेकर व्यापक चर्चा होगी।
बैठक में खैरागढ़ शहर प्रभारी विजय वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, बूथ स्तर की सक्रियता तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश देंगे। कार्यक्रम में नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ-साथ मंडल अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के प्रतिनिधि, सेक्टर प्रभारी और बूथ प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत यह बैठक पार्टी की जमीनी संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।
बैठक का आयोजन राजपूत भवन में शाम 4 बजे किया जाएगा, जहां संगठनात्मक मजबूती के साथ आगामी चुनावी तैयारियों पर भी मंथन होने की संभावना



