खैरागढ़. आयश सिंह दूसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते ही पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। ‘मिशन विधानसभा 2028’ को लक्ष्य बनाकर उन्होंने जिले के सभी मंडलों का व्यापक दौरा शुरू कर दिया है। इस अभियान का मुख्य फोकस युवाओं को संगठन से जोड़ना और एक सशक्त, ऊर्जावान टीम खड़ी करना है।

इसी क्रम में आयश सिंह आज ठेलकाडीह मंडल पहुंचे, जहां भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में उनका भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी का भी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

युवाओं को संबोधित करते हुए आयश सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा ही भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि कार्यकर्ता पद के पीछे न भागें, बल्कि निष्ठा और मेहनत से काम करें। “संगठन की नजर हर कार्यकर्ता पर है। समय आने पर आपका योगदान ही आपको आगे बढ़ाएगा,” उन्होंने कहा।
आयश सिंह ने केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार होने का उल्लेख करते हुए जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लक्ष्य मानकर अभी से बूथ स्तर तक सशक्त संगठन निर्माण जरूरी है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जीवन देवांगन, जनपद सदस्य भूपेंद्र सिंह बघेल, जिला उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह, अनीश सिंह, शिवांश बहादुर सिंह, ध्यानचंद बाफना, मदन साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवा मोर्चा ठेलकाडीह के अध्यक्ष एवन विश्वकर्मा, पेमेंद्र चंदेल, निर्मल यादव, महेश पाल, राजेश सेन, राहुल देवांगन, रामकुमार जांगड़े, हेमेश जांगड़े, शत्रुघन साहू, घनश्याम वर्मा, मुकेश साहू, भारत वर्मा, हरप्रसाद वर्मा, विकास, ललित, लिलेश साहू, नरेंद्र साहू, दूधे साहू, पवन सिंह, कुश सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

