खैरागढ़. खैरागढ़ विधानसभा की लोकप्रिय विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा का जन्मदिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के प्रमुख अंबेडकर चौक पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज के नेतृत्व में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और समर्थकों की भीड़ उमड़ी।
आतिशबाजी और नारों से गूंजा शहर

विधायक यशोदा वर्मा के कार्यक्रम स्थल पहुँचते ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और गगनभेदी नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने उन्हें फूलों का विशाल हार पहनाया और गुलदस्ते भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने सबसे पहले संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात, समर्थकों की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिवस की खुशियां साझा की गईं।

छुईखदान में होगा भव्य 'तुलादान' और होली मिलन
खैरागढ़ में उत्सव के बाद सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता छुईखदान के लिए रवाना हुए। वहां विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के सम्मान में एक विशाल अभिनंदन समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विशेष आकर्षण के रूप में विधायक को लड्डुओं से तौला जाएगा। इस 'तुलादान' को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस गरिमामय आयोजन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीलांबर वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिरमौर, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, रवींद्र सिंह गहरवार, सूर्यकांत यादव, पूरन सारथी, यतेंद्र जीत सिंह, अनुराग तुर्रे, और वासु सिंह, रतन सिंगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

