खैरागढ़. नवरात्र पर्व के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह सहित भाजपा नेताओं ने प्रतिवर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए खैरागढ़ शहर में स्थापित विभिन्न दुर्गा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा मां जगदम्बा से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

भाजपा नेताओं ने विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना की। नवरात्र के दौरान शहर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन-पूजन की परंपरा के तहत नेताओं ने श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के लिए मंगलकामना की।
इस दौरान टीके चंदेल, घम्मन साहू, डॉ. बिसेसर साहू, गिरजा नंद चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष दिनेश वर्मा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेन्द्र त्रिपाठी सहित पार्षदगण एवं भाजपा नेता उपस्थित रहे।


