खैरागढ़. गणेश पक्ष के चलते इन दिनों खैरागढ़ नगर भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा हुआ है। नगर के विभिन्न मोहल्लों में भक्तों ने भगवान गणेश की प्रतिमाएं विराजित की हैं। गणपति बप्पा के नगर आगमन के साथ ही जगह-जगह धार्मिक वातावरण बना हुआ है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश पंडालों में पहुंचकर बप्पा के दर्शन कर रहे हैं और पूजा-अर्चना में शामिल हो रहे हैं।


इसी क्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के नेतृत्व में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण कर विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए। विक्रांत सिंह ने सभी पंडालों में विधिवत आरती-पूजन किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को गणेश पक्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

भाजपा नेताओं ने नगर के ठाकुरपारा, बरेठपारा, इतवारी बाजार, धरमपुरा, किल्लापारा, अमलीपारा, सारथीपारा, राजफैमिली, अंबेडकर चौक और नया बस स्टैंड में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन किए। इस दौरान पंडालों में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही और आरती-पूजन के साथ धार्मिक उत्साह का वातावरण नजर आया।
बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
नगर भ्रमण के दौरान प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजानंद चंद्राकर, आलोक श्रीवास, विकेश गुप्ता, रामाधार रजक, अजय जैन, रूपेंद्र रजक, विनय देवांगन, कमलेश कोठले, शैलेन्द्र मिश्रा, सुमित टांडिया, शशांक ताम्रकार, पुष्पा सिंदूर, संजय शर्मा, नीलिमा गोस्वामी, मोनिका रजक, अय्यूब सोलंकी, मंजीत सिंह, आयश सिंह, नंद चंद्राकर, ऋषभ सिंह, हर्ष वर्मा, गरिमा तिवारी, शिवांश बहादुर सिंह, अरविंद वर्मा और अनमोल सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे।


नगर भ्रमण के दौरान गणेश पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ और धार्मिक आयोजनों के चलते पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। भाजपा नेताओं ने गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ मनाने का संदेश दिया।


