खैरागढ़. ग्राम पंचायत कटंगीकला में गुरुवार को विकास कार्यों की सौगात के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी ने की। जनपद सदस्य किरण विक्रम मानिकपुरी और सरपंच जानकी तुलाराम साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद दिनेश वर्मा ने कुल 7 लाख 30 हजार रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें 5 लाख रुपये की लागत से पुलिया निर्माण, 1 लाख 30 हजार रुपये से बोर खनन और 1 लाख रुपये से मंच मरम्मत कार्य शामिल हैं।
इस अवसर पर दिनेश वर्मा ने कहा कि सरकार गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में हर वर्ग और हर क्षेत्र के लिए समान रूप से विकास कार्य किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 1 मई से शुरू होने वाली जनगणना के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सक्रिय भागीदारी की अपील की। वहीं ग्रामीणों की मांग पर टिकरीपारा मोहल्ले में सीसी रोड निर्माण के लिए अपनी जिला पंचायत निधि से 2 लाख 60 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
इस दौरान उप सरपंच लालबती पटेल, कमला बाई, चंपा बाई, पंचराम वर्मा, भीखम पटेल, केशर सिंह पटेल, जयलाल पटेल, दुखवा निषाद, परदेशी पटेल, शत्रुघ्न पटेल, प्रेमलाल पटेल, मिलन पटेल, जगेसर पटेल, सुदर्शन पटेल और हीरालाल पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




