धमधा. नवरात्रि की महाष्टमी पर घोटवानी में भक्ति, संस्कृति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। धमधा क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसे इस गांव में संकल्प युवा संगठन बाजार चौक के तत्वावधान में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एक ओर रामलीला के मंचन ने ग्रामीणों को धर्म और मर्यादा का संदेश दिया, तो दूसरी ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम ने देर रात तक समां बांधे रखा।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे बजरंग चौक में रामलीला के मंचन से हुई, जो रात 10 बजे तक चला। इसके बाद बाजार चौक में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजनांदगांव से पहुंचे ‘मोर मयारू’ सांस्कृतिक दल की प्रस्तुति ने दर्शकों का मनोरंजन किया। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत दुर्ग की उपाध्यक्ष पवन शर्मा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्राम घोटवानी के विकास के लिए 23 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसमें बाजार चौक पर सांस्कृतिक मंच निर्माण, एक पुल के निर्माण तथा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में एलईडी टीवी उपलब्ध कराने के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा शामिल बताई गई। इस घोषणा से ग्रामीणों में गांव की बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर उम्मीद जगी है।
कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमधा के अध्यक्ष से शिवकुमार वर्मा सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं भाजपा से जुड़े बानाऊ वर्मा और भगत वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर ओमकार उमरे, हरेंद्र उमरे, अधिवक्ता तोरण दास डॉ देवेंद्र उमरे, मानिकपुरी, सुरेश वर्मा,धनेश वर्मा, भीकम वर्मा, मुकेश सिन्हा, मीनू तामेश्वर पाल,राम उमरे, विशेषण सिन्हा, डामन वर्मा, सरपंच कमलेश पाल, सनत वर्मा , पंचराम वर्मा चंपालाल गुप्ता, खेमू वर्मा, शरद उमरे राजेंद्र साहू, राजू वर्मा, हेमंत उमरे अजय चतुर्वेदी, संदीप पाल, खमन साहू, महेश सिन्हा गंगाराम वर्मा, रामानंद साहू, बुधारू साहू, केसलाल यादव, महेंद्र प्रताप गुप्ता, भानु प्रताप गुप्ता, श्याम सुंदर सिन्हा ललित गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
धार्मिक आयोजनों के लिए अपनी अलग पहचान रखने वाले घोटवानी में महाष्टमी का यह आयोजन आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का भी प्रतीक बना। रामलीला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच ग्रामीणों ने नवरात्रि का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। संकल्प युवा संगठन की पहल से गांव में देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा।


