खबरों का प्रहरी न्यूज. होनहार छात्र यज़दान नियाज़ी बने बचपन प्ले स्कूल के जूनियर हेड बॉय: बचपन प्ले स्कूल में छात्रसंघ का गठन, होनहार छात्रों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

खैरागढ़/राजनांदगांव. संस्कारधानी राजनांदगांव की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था बचपन प्ले स्कूल में हाल ही में छात्रसंघ का गठन किया गया, जिसमें संगीत नगरी खैरागढ़ के होनहार छात्र मो. यज़दान नियाज़ी को सत्र 2025-26 के लिए जूनियर हेड बॉय की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्री-प्राइमरी वर्ग के कक्षा केजी-2 में अध्ययनरत यज़दान नियाज़ी को उनकी योग्यता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के डायरेक्टर राकेश पारख ने स्कूल की एचओडी ज्योति शर्मा और निधि दीक्षित की उपस्थिति में यज़दान को जूनियर हेड बॉय का बैच पहनाया और तिलक लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर यज़दान ने कहा कि वे स्कूल और छात्रों के हित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।

कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिकाएँ निशा पारख, नेहा बंसोड़े, स्मृति झा, स्वालेहा परवीन, ज्योति हरिहरण, राहुल निर्मलकर, डिम्पल गंगवानी, आयुषी झा, रिषिका सोनी, पुष्पांजलि शुक्ला, अंजलि चौबे, सृष्टि ठाकुर, ऐश्वर्या जैन, शिफा लाल, दिशा छाजेड, रिया करंडे और श्रुति साहू उपस्थित रहीं।
गौरतलब है कि यज़दान नियाज़ी, जिला पत्रकार संघ केसीजी के उपाध्यक्ष एवं जिला मुस्लिम समाज के सचिव मो. याहिया नियाज़ी के सुपुत्र हैं। उनके चयन पर खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि घम्मन साहू, शिक्षा अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, पत्रकार संगठन के पदाधिकारी एवं परिजनों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में स्कूल की हेड गर्ल याना जैन, हेड बॉय दिव्यांश सोनी, जूनियर हेड गर्ल दृश्या जैन, वाइस हेड गर्ल प्रिशा थवारे, वाइस हेड बॉय परीक्षित सिंह, इवेंट प्रभारी प्रकृति बैद और विधानसभा प्रभारी दिव्यंका भास्कर गुप्ता को भी जिम्मेदारी सौंपी गई।
अंत में डायरेक्टर राकेश पारख, एचओडी ज्योति शर्मा और निधि दीक्षित ने सभी चयनित छात्रों को बैच पहनाकर शुभकामनाएं दीं और उन्हें उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।




