खैरागढ़. शहर के दाऊचौरा वार्ड क्रमांक 16 स्थित फारेस्ट नाका के आगे रोहित सिंह व उनके परिवार द्वारा निजी निवास में 20 मार्च से 27 मार्च 2026 तक संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन स्वर्गीय पूजा सिंह की प्रथम पुण्यतिथि (वार्षिक श्राद्ध) के पावन अवसर पर उनके परिवार द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है।

आयोजन में प्रख्यात भगवताचार्य पंडित श्री राजेश प्रसाद मिश्रा (उदयपुर वाले) के मुखारविंद से प्रतिदिन भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से निर्धारित किया गया है, जो “श्री हरि इच्छा” तक चलेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान, भक्ति और जीवन मूल्यों से ओतप्रोत प्रवचनों का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत 6 मार्च को कलश यात्रा एवं वेदी पूजन के साथ होगी, जिसमें श्री गौकर्ण कथा, परीक्षित जन्म एवं वराह अवतार का वर्णन किया जाएगा। इसके बाद क्रमशः ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्म, नंदोत्सव, माखन लीला एवं बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।
कथा के आगामी दिनों में रुखमणि विवाह, अन्य दिव्य विवाह प्रसंग, सुदामा चरित्र तथा अंत में परीक्षित मोक्ष एवं शुकदेव जी के अंतिम उपदेश का भावपूर्ण वर्णन होगा। समापन दिवस पर गीता, तुलसी वर्षा, चढ़ौत्री एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन को सफल बनाने में पंडित श्री सुमित प्रसाद मिश्रा का विशेष योगदान रहेगा। कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण का निर्माण होगा तथा लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी।
आयोजक परिवार ने समस्त श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर भागवत कथा अमृत का लाभ लेने की अपील की है।

