खैरागढ़. शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शाला ग्राम टोलागांव में संयुक्त रूप से बाल दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विष्णु साहू, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष नारायण साहू, सरपंच देवेंद्र कुमार साहू, भाजपा मंडल ठेलकाडीह के मंत्री संतराम साहू, प्राचार्य रविन्द्र कुमार चावड़ा, धमैद कुमार साहू, देवनारायण वर्मा, शिव कुमार वर्मा, विशाल ठाकुर, शिक्षिका सरिता यादव, एसएमसी सदस्य भक्तु दास साहू एवं पंच मनसुख दास साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही। बाल दिवस के आयोजन से विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के महत्व और उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की संयुक्त भागीदारी ने आयोजन को विशेष बनाया।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के प्रति स्नेह, सम्मान और उनके सर्वांगीण विकास के महत्व को रेखांकित किया गया।




