खैरागढ़. खैरागढ़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलोनी के भाटापारा स्थित मां शीतला मंदिर परिसर में रविवार, 11 अक्टूबर को मंदिर लोकार्पण समारोह एवं ज्योति कलश स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामवासियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों में उत्साह है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। आयोजन के लिए दोपहर और शाम के सत्र निर्धारित किए गए हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 12 बजे आयोजित समारोह में खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। इस अवसर पर जनपद पंचायत खैरागढ़ के सदस्य खेमराज जैन, सरपंच सौरम कुमार साहू, उपसरपंच पुरानिक वर्मा एवं ग्राम पटेल भूषण लाल वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा समारोह में भिखारी राम, घनाराम वर्मा, पूर्व सरपंच ब्रह्मानंद धनेन्द्र, ज्ञानेंद्र वर्मा, मल्लू वर्मा, पितांबर वर्मा, जगत राम साहू, अमरसिंह वर्मा और मधुसूदन वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।
वहीं, शाम 4 बजे आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जनपद पंचायत खैरागढ़ की अध्यक्ष राजेश्री शैलेंद्र त्रिपाठी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। जनपद पंचायत खैरागढ़ के उपाध्यक्ष लखन लाल साहू, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य घम्मन साहू और जनपद पंचायत सदस्य खेमराज जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
शाम के कार्यक्रम में सरपंच सौरम कुमार साहू, उपसरपंच पुरानिक वर्मा, ग्राम पटेल भूषण लाल वर्मा, पूर्व सरपंच प्रताप वर्मा एवं डॉ. परसराम वर्मा सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। इनके साथ अमीषा रविन्द्र वर्मा, नीलकुमार वर्मा, पं. देवप्रसाद दुबे, मंथीर वर्मा और विजसेन यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मंदिर लोकार्पण एवं ज्योति कलश स्थापना समारोह के माध्यम से धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों ने समस्त ग्रामवासियों एवं पंचायत क्षेत्र के नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्रामवासी एवं समस्त पंचगण, ग्राम पंचायत सलोनी के सहयोग से किया जा रहा है।


