खैरागढ़. विकासखंड खैरागढ़ के ग्राम पंचायत चिंगली में ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। गांव में सर्वसुविधायुक्त मुक्तिधाम निर्माण कार्य का भूमिपूजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। निर्माण कार्य की शुरुआत से ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल है। मुक्तिधाम बनने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य जमुना नरेश कुर्रे ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पीला बाई ज्ञानेंद्र वर्मा मौजूद रहीं। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुक्तिधाम निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई।
इस अवसर पर विक्रांत सिंह ने कहा कि ग्राम चिंगली के ग्रामीण लंबे समय से मुक्तिधाम निर्माण की मांग कर रहे थे। अंतिम संस्कार जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था के लिए आवश्यक सुविधाओं का होना बेहद जरूरी है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद विशेषकर बरसात के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों और असुविधाओं से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है।
मुक्तिधाम निर्माण कार्य की शुरुआत पर ग्रामवासियों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह सहित उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विकेश गुप्ता, देवकुमार सेन, हरप्रसाद वर्मा, नरेश कुर्रे, प्रेमसागर गुप्ता, गणेश वर्मा, उत्तम वर्मा, ज्ञानेंद्र चन्देल, युवराज साहू, योगेश वर्मा, चित्ररेखा वर्मा, तरुण गुप्ता, कमलेश वर्मा, सन्तु वर्मा, लता वर्मा, मालती वर्मा, सरस्वती वर्मा, सरिता वर्मा, तामेश्वर सेन, रविलाल वर्मा, उषा वर्मा और थानसिंग वर्मा सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


