खबरों का प्रहरी न्यूज. भाजपा महिला मोर्चा केसीजी जिला संगठन का विस्तार, नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमा चौबे ने घोषित की पूर्ण कार्यकारिणी
खैरागढ़. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला खैरागढ़–छुईखदान–गंडई (केसीजी) में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष उमा चौबे ने अपनी विस्तारित जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह घोषणा भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार तथा जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू की अनुशंसा पर की गई।
घोषित कार्यकारिणी में जिले के सभी प्रमुख क्षेत्रों, मंडलों और सामाजिक वर्गों का समुचित प्रतिनिधित्व देखने को मिला है। जिलाध्यक्ष उमा चौबे ने कहा कि यह टीम संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई है।
जिला पदाधिकारी

घोषित सूची के अनुसार, उमा चौबे अध्यक्ष रहेंगी। उपाध्यक्ष पद पर कांता यादव, डॉ. राजेश्री त्रिपाठी, पुष्पा वर्मा, ज्योति पटेल, ममता राजपूत और अनुभा जैन को दायित्व सौंपा गया है। महामंत्री के रूप में किरण गुप्ता एवं प्रीति यादव की नियुक्ति की गई है। कोषाध्यक्ष का दायित्व सोनिया दुबे तथा सह-कोषाध्यक्ष का दायित्व वंदना टांडेकर को दिया गया है। मंत्री पद पर ललिता साहू, रेखा देवदास, वंदना वर्मा, सकून पटेल और अमरिका यादव को शामिल किया गया है। सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष का दायित्व नीलम सिंह राजपूत को सौंपा गया।
मंडल अध्यक्षों की घोषणा

संगठन को मंडल स्तर पर मजबूत करने के लिए अंजली देवांगन (गंडई), शकुन यादव (साल्हेवारा), इन्द्राणी वर्मा (नर्मदा), देवीन कोठले (खैरागढ़), पार्वती साहू (ठेलकाडीह), तामिन सिन्हा (पाडादाह) एवं वीणा वर्मा (जालबांधा-अतरिया) को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विशेष आमंत्रित सदस्य

महिला मोर्चा संगठन को स्थानीय स्वशासी संस्थाओं से मजबूत जोड़ देने के उद्देश्य से जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इनमें—
- भुनेश्वरी देवांगन — सभापति, जिला पंचायत केसीजी
- अरुण सिंह बनाफर — सभापति, जिला पंचायत केसीजी
- जमुना कुर्रे — सभापति, जिला पंचायत केसीजी
- हेमलता मंडावी — सभापति, जिला पंचायत केसीजी
- रेखा विकेश गुप्ता — पार्षद, नगर पालिका खैरागढ़
- देवीन कोठले — पार्षद, नगर पालिका खैरागढ़
- पुष्पा सिंदूर — पार्षद, नगर पालिका खैरागढ़
- त्रिवेणी देवांगन — पार्षद, नगर पालिका खैरागढ़
- मोनिका रजक — पार्षद, नगर पालिका खैरागढ़
- किरण वैष्णव — पार्षद, नगर पंचायत छुईखदान
- ममता सोनी — पार्षद, नगर पंचायत गंडई
- मनीषा मरकाम — पार्षद, नगर पंचायत गंडई
- डिलेश्वरी साहू — सभापति, जनपद पंचायत खैरागढ़
- दीक्षा गुप्ता — सभापति, जनपद पंचायत खैरागढ़
- लक्ष्मी वर्मा — सभापति, जनपद पंचायत खैरागढ़
- किरण मानिकपुरी — सभापति, जनपद पंचायत खैरागढ़
- सरस्वती यदु — सदस्य, जनपद पंचायत खैरागढ़
- महेश्वरी वर्मा — सदस्य, जनपद पंचायत खैरागढ़
- पीला बाई वर्मा — सदस्य, जनपद पंचायत खैरागढ़
- सरिता तहसील पटेल — सदस्य, जनपद पंचायत छुईखदान
- संगीता अंजु जंघेल — सदस्य, जनपद पंचायत छुईखदान
- संतोषी जोशी — सदस्य, जनपद पंचायत छुईखदान
- कुसुम नेहरू जंघेल — सदस्य, जनपद पंचायत छुईखदान
- सुमित्रा उत्तम जंघेल — सदस्य, जनपद पंचायत छुईखदान
- लीला पवार मेरावी — सदस्य, जनपद पंचायत छुईखदान
- राजिम मुकेश चंदेल — सदस्य, जनपद पंचायत छुईखदान
- कीर्ति वर्मा — पूर्व उपाध्यक्ष, जिला भाजपा
स्थायी आमंत्रित सदस्य

महिला मोर्चा को मार्गदर्शन एवं संगठनात्मक दिशा प्रदान करने हेतु वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है—
- संतोष पाण्डेय — सांसद, राजनांदगांव
- बिसेसर साहू — जिलाध्यक्ष, भाजपा केसीजी
- विक्रांत सिंह — प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
- कोमल जंघेल — प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
- घम्मन साहू — प्रदेश प्रतिनिधि
- प्रियंका ताम्रकार — अध्यक्ष, जिला पंचायत केसीजी
- नीलिमा गोस्वामी — निवर्तमान जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा
- राजलक्ष्मी पंसारी — प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, महिला मोर्चा
- गिरजा चंद्राकार — प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, महिला मोर्चा
- ज्योति जंघेल — प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, महिला मोर्चा
- उमा सिन्हा — पूर्व जनपद अध्यक्ष
- सावना जंघेल — पूर्व जनपद अध्यक्ष
- हेमिन लाउत्रे — पूर्व जनपद अध्यक्ष
कार्यकारिणी सदस्यों की लंबी सूची
जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में स्थान दिया गया है, जिससे संगठन की पहुंच गांव-गांव तक सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमा चौबे ने कहा कि “यह कार्यकारिणी समर्पण, अनुभव और ऊर्जा का संगम है। सभी बहनों के सहयोग से महिला मोर्चा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया गया है।”
घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे आगामी राजनीतिक व संगठनात्मक गतिविधियों के लिए मजबूत आधार माना जा रहा है।

