खबरों का प्रहरी न्यूज. जमीनी कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी: अय्यूब सोलंकी बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष
खैरागढ़. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश के नौ जिलों के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में अय्यूब सोलंकी को जिला भाजपा खैरागढ़–छुईखदान–गंडई का अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठनात्मक मजबूती और अल्पसंख्यक समाज के साथ संवाद को और सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

अय्यूब सोलंकी लंबे समय से भाजपा के सक्रिय और प्रतिबद्ध कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने पार्टी संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। जमीनी स्तर पर संगठन विस्तार, जनसंपर्क और विचारधारा के प्रचार-प्रसार में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और निरंतर सक्रियता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति की खबर के बाद जिले में उत्साह का माहौल है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अय्यूब सोलंकी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा और अधिक संगठित होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएगा। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद बढ़ाने, युवाओं को जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में नई ऊर्जा मिलेगी।
अय्यूब सोलंकी ने इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मिले दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए सतत प्रयास करेंगे।

