खैरागढ़. छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद के दंश से मुक्ति मिलने की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न जिले में गौरव और सेवा के संकल्प के साथ मनाया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर और जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह की अगुवाई में जिला मुख्यालय खैरागढ़ में एक भव्य 'श्रद्धांजलि एवं दीपदान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दाऊचौरा स्थित शहीद निकेश यादव की प्रतिमा स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर देश के वीर बलिदानियों को नमन किया।
शहीदों के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब
शाम करीब 7 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठा। उपस्थित जनों ने शहीद निकेश यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इसके पश्चात, दो मिनट का मौन रखकर छत्तीसगढ़ की शांति और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले समस्त वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने 'शहीद निकेश यादव अमर रहे' और 'भारत माता की जय' के नारों के साथ क्षेत्र के लाडले शहीद की स्मृतियों को ताजा किया।
शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश सिंह ने कहा कि:
"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की अटूट प्रतिबद्धता के कारण आज छत्तीसगढ़ विकास और शांति की नई राह पर अग्रसर है। दशकों का नक्सल दंश अब समाप्त हो रहा है, जो हर प्रदेशवासी के लिए गर्व का विषय है।"
प्रमुख पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए जिले के वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष घम्मन साहू, मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा, विकेश गुप्ता, तीरथ चंदेल, अनिल अग्रवाल, विनय देवांगन, आलोक श्रीवास, शशांक ताम्रकार, शौर्यदित्य सिंह, डॉ. पीताम्बर वर्मा, ऋषभ सिंह, नीलम सिंह राजपूत, मंजीत सिंह, महेश गोस्वामी, संदीप दास वैष्णव, अनीश सिंह, हर्षदीप सिंह, शिवांश बहादुर सिंह, श्रेष्ठ बहादुर सिंह, गुलशन भगत, मयंक झा, रवि देवांगन, किशन सारथी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


